Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी का कहर, अधिकतम तापमान में जबरदस्त वृद्धि, प्रदूषण स्तर भी बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज

Mausam Ki Jankari दिल्ली में अचानक गर्मी (Heat And Humidity) बढ़ गई है। गर्मी के कहर से लोग परेशान होने लगे है। वहीं प्रदूषण (Delhi pollution) की बात करें तो दिल्ली की हवा फिर एक बार जहरीली हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 558 दर्ज किया गया है। जो की बेहद गंभीर श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आने वाले 2-3 दिनों में गर्मी का और प्रकोप बढ़ेगा।
विभाग ने कहा कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापामन 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19.6 डिग्री और 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस पूरे हफ्ते दिल्ली और उसके आसपास के बाकी हिस्सों में दिन में बदन झुलसा देने वाली तपिश और लू का एहसास होगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर के वक्त वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 558 दर्ज किया गया। जो की बेहद गंभीर श्रेणी में माना जाता है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी का माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS