Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से बढ़ने लगी परेशानी, अधिकतम तापमान में और वृद्धि के आसार

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) का कहर बरपने लगा है। लोगों को उमस से परेशानी होनी शुरू हो गई है। क्योंकि सुबह से तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण चिलचिलाती धूप में लोग आना-जाना लगा हुआ है। राजधानी में रविवार को सुबह मौसम गर्म और उमस भरा रहा। मौसम विज्ञान (IMD) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा और आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की अनुमान लगाया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 249 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में था। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एक सरकारी एजेंसी द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, दिल्ली के निकट स्थित इन पांच स्थानों पर वायु में प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 भी अधिक रहा। जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच सामान्य, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच अत्यंत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS