Mausam Ki Jankari: शीतलहर से फिर गिरा दिल्ली का पारा, कड़ाके की ठंड से बढ़ी ठिठुरन

Mausam Ki Jankari दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) कम हुई। भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। सुबह साइकिलिंग पर निकले हर्ष ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस साल ज़्यादा ठंड पड़ रही है। बिना दस्ताने पहने साइकिलिंग नहीं हो पा रही है।
कोहरा की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड बहुत ज़्यादा है और कोहरे की वजह से हाइवे पर कुछ नज़र नहीं आ रहा है। गलन इतना है कि हाथ-पैर काम नहीं कर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले चार दिन तक दिल्ली में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) कम हुई। (तस्वीरें झांसी रोड और दयाबस्ती से) pic.twitter.com/QnVmccFCTn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2020
उसने कहा कि इस दौरान मध्यम से लेकर घना कोहरा छाने की भी संभावना है। आईएमडी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला ने रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था। पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों को प्रभावित करने के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह साइकिलिंग पर निकले हर्ष ने बताया, "पिछले साल के मुताबिक इस साल ज़्यादा ठंड पड़ रही है। बिना दस्ताने पहने साइकिलिंग नहीं हो पा रही है। कोहरा की वजह से काफी दिक्कत हो रही है।" pic.twitter.com/ZM5ZuALSfE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2020
मौसम के अनुमान से संबंधित एक निजी एजेंसी 'स्काईमेट वैदर' में विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को खत्म होने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। पलावत ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसम्बर से हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विभाग मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम अथवा लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने पर शीतलहर की घोषणा करता है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों में अगर एक दिन भी तापमान तय मानदंडों के अनुसार रहता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS