Mausam Ki Jankari: दिल्ली के मौसम में जल्द होगा बदलाव, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: दिल्ली के मौसम में जल्द होगा बदलाव, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण दिल्ली में मौसम में असर देखने को मिलेगा। शनिवार को गरज-चमक हो सकती है, वहीं रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान (Delhi Temperature) में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में एक बार फिर से मौसम (Delhi Weather) में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि शनिवार और रविवार को बारिश (Rain) की आशंका जताई गई है। फिलहाल दिल्ली में मौसम सुहाना बना हुआ है। धीरे-धीरे सर्दी होने का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह से सूरज निकला हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण दिल्ली में मौसम में असर देखने को मिलेगा। शनिवार को गरज-चमक हो सकती है, वहीं रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान (Delhi Temperature) में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उसने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 38 फीसद रही। आईएमडी ने 12 से 16 अक्टूबर तक शहर के लिए ग्रीन अलर्ट का अनुमान लगाया है। राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के चलते रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से तेज चमकदार सूरज छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का स्तर 90 से 32 फीसदी तक रहा।

Tags

Next Story