Mausam Ki Jankari: दिल्ली में जल्द दस्तक देगी गुलाबी ठंड, फिलहाल तापमान में होगी थोड़ी बढ़ोतरी, IMD ने की भविष्यवाणी

Mausam Ki Jankari दिल्ली में शनिवार को मौसम सुहावना (Delhi Weather) बना हुआ है। हालांकि सुबह से निकली तेज धूप के कारण तापमाप (Delhi Temperature) में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
उधर, दिल्ली में बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 था। जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS