Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार, IMD ने बताया कब तक होगी बरसात

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार, IMD ने बताया कब तक होगी बरसात
X
Mausam Ki Jankari: आईएमडी ने बतााय कि दिल्‍ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में 23 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Mausam Ki Jankari दिल्‍ली में लगातार बारिश होने के बाद मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। जबकि तापमान सामान्य बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्‍ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में 23 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान इस सीजन के औसत से तीन डिग्री कम रहा। हवा में आर्द्रता 69 और 95 फीसद के बीच रही। विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने 18-20 सितंबर के लिए ग्रीन अलर्ट और 21-22 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो गंभीर मौसम का संकेत है। शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags

Next Story