Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ गर्मी बढ़ने की आशंका, अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, IMD ने चेताया

Mausam Ki Jankari दिल्ली में उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) से लोगों को परेशानी होने लगी है। बारिश (Rain) के आसार फिलहाल नहीं है। जिससे तापमान (Temperature) में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस बीच दिल्ली में मंगलवार को पारा चढ़ा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए 'ग्रीन अलर्ट' (Green Alert) जारी किया है जिसका मतलब है कि मौसम में कोई बदलाव नहीं होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गयी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में उत्तरपूर्वी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
सोमवार को उन्होंने मंगलवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी थी। इससे पहले, बीते दिन दिल्ली में मौसम गर्म बना रहा और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जतायी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS