Mausam Ki Jankari: कुछ दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की आगोश में रहेगी दिल्ली, IMD ने किया सतर्क

Mausam Ki Jankari: दिल्ली आने वाले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चपेट में दिखाई देगी। वहीं घना कोहरा, कड़ाके की सर्दी और प्रदूषण की ट्रिपल मार भी दिल्लीवासियों को झेलना पड़ सकता है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है। इस कड़ाके की सर्दी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
घने कोहरे से पालन की यातायात प्रभावित
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में बुधवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यम कोहरा छाने से सफदरजंग में दृश्यता 201 मीटर और पालम में 350 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चार डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। वहीं लोधी रोड मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ लौटने के कारण फिर बढ़ी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों को प्रभावित करने के कारण सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ लौट चुका है। इसलिए तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई थी। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसम्बर से हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान
दिल्ली में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। तापमान के शुक्रवार को तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का भी अनुमान है। उसने कहा कि इस दौरान मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों में अगर एक दिन भी तापमान तय मानदंडों के अनुसार रहता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS