Mausam Ki Jankari: दिल्ली में सर्दी की आहट, प्रदूषण गंभीर स्थिति में दर्ज, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में सर्दी (Winter) की आहट आनी शुरू हो गई है। वहीं प्रदूषण (Delhi Pollution) के स्तर में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगले दो दिनों के बीच सुबह के समय बेहद हल्की धुंध रहने के आसार हैं। इसके चलते सुबह के तापमान (Delhi Temperature) में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली में आज ज्यादातर हिस्सों में धूप निकली हुई है। इस बीच, राजधानी में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इससे पहले, दिल्ली में बीते दिन मौसम खुशनुमा रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य होता है।
आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। उधर, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 448 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने कहा कि शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS