Mausam ki Jankari: भीषण गर्मी से आज दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत! जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में पड रही भीषण गर्मी (scorching heat) से जल्द ही लोगों को रहत मिलने वाली है। इसी बीच बुधवार को (यानी आज) दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। वहीं, एक-दो दिन में मानसून भी यहां दस्तक दे देने वाला है। जिसके बाद रोजाना बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार आज राजधानी में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
जबकि न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले सोमवार को भी तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन लोगों को इसका असली अहसास 55 डिग्री सेल्सियस हो रहा था। उमस से लोग पसीने से भीगे जा रहे थे।
ऐसे में हमें लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग (meteorological department) के पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा और गुरुवार या शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पहुंच जाएगा। वही IMD ने आज और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 29 जून को दोपहर बाद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अधिकतर स्थानों पर मौसम करवट लेने वाला है।
सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे और कुछ स्थानों पर रात से ही राहत भरी बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी चलने साथ ही सिमित स्थानों गरज चमक के साथ पर ओलावृष्टि की संभावना है। सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 29 जून की रात्रि और 30 जून अलसुबह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही हवाओं का रुख भी बदलेगा। इसलिए मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS