Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत इन राज्यों में गर्मी प्रकोप जारी, IMD ने दी ये चेतावनी

पिछले एक हफ्ते के दौरान देश के कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां और धूल भरी आंधी देखने को मिली। ऐसा लगा कि शायद मौसम बदल रहा है। लेकिन गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में आज यानी 17 अप्रैल 2022 को न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वही दिन में आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा अगले 24 घंटों में दिल्ली,पंजाब,राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। आईएमडी (IMD) के अनुसार राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने की आशंका है। प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही पहाड़ी इलाकों की बात करें तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जम्मू की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद जताई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS