Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक के बाद बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में बरसात को लेकर अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari देशभर के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) अभी मेहरबान है। वहीं कई राज्यों में बारिश (Rain) के बाद तापमान बढ़ने से लोगों को उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली (Delhi Rain) में बारिश पर ब्रेक लग गया है। जिसके कारण यहां मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। उधर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात और तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई अन्य राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए पांच अक्टूबर यानि मंगलवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में बढ़ा तापमान, गर्मी से बेहाल लोग
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था।
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय
मौसम विभाग ने बताया कि केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। इस कारण अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्य और आसपास के उत्तर पूर्वी अरब सागर के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल के कई हिस्सों में चार से छह अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है इस कारण कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS