Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बढ़ रही गर्मी, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, IMD ने दी चेतावनी

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है। वहीं दिल्ली का तापमान (Delhi Temperature) लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिन के वक्त चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानी होने लगी है। दिल्लीवासियों का कहना है कि इस साल दिल्ली में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। क्योंकि अभी से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में आज सुबह 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा में बढ़ोतरी देखी जाएगी और गर्मी का सितम और बढ़ेगा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने के साथ ही दिन भर गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।
पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों ने अधिकतम तापमान क्रमशः 31.2 डिग्री सेल्सियस और 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और पालम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 16.4 डिग्री सेल्सियस और 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार सुबह को मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने और हल्का कोहरा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा, "अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS