दिल्ली में गर्मी का कहर जारी : टूटा 11 सालों का रिकॉर्ड, IMD ने की ये भविष्यवाणी

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी : टूटा 11 सालों का रिकॉर्ड, IMD ने की ये भविष्यवाणी
X
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी (scorching heat) और लू (heat wave) का प्रकोप जारी है। इसी के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली में आज की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी (scorching heat) और लू (heat wave) का प्रकोप जारी है। इसी के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली में आज की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

इसके अलावा 19 अप्रैल को 11 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और क्षेत्र के 12 मौसम केंद्रों में से 8 में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। वही खेल परिसर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जबकि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस सीजन में अबतक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वही आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ, हवा की स्थिति और क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण कम गर्मी की भविष्यवाणी की है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक दिल्ली में 22 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना जताई है।

स्काईमेट वेदर (skymet weather) की रिपोर्ट में बताया गया है कि 21 और 22 अप्रैल को बदल गरजने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिसके कारण थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

Tags

Next Story