Mausam Ki Jankari: एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में दिल्ली, घने कोहरे और ठंड से राहगीर परेशान

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बर्फीली हवाएं चलने से और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से विज़िबिलिटी कम रही। दिल्ली के कश्मीरी गेट और जीटी करनाल रोड से घने कोहरे में लोगो ने आवाजाही करते हुये नजर आये। हालांकि दिन में निकली हल्की धूप से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी को एक बार फिर जबर्दस्त ठंड शुरू हो सकती है। यानी इस बार जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है। उधर, एक बैटरी रिक्शा चालक ने बताया कि ठंड और शीतलहर बहुत ज़्यादा है, कोहरे में दिखाई भी नहीं दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है।
दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। तस्वीरें कश्मीरी गेट और जीटी करनाल रोड से। pic.twitter.com/09QPr6ITGy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021
इससे पहले, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोहरे की वजह से कुछ हिस्सों में दृश्यता का स्तर गिरकर 300 मीटर तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
दिल्लीः मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। तस्वीरें रोहतक रोड से। pic.twitter.com/JHOdCBBIlZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बह रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की तुलना में पूर्वी हवाएं कम ठंडी हैं। वहीं बादल की वजह से कुछ अवरक्त किरणों के वापस धरती की तरफ लौटने से न्यूनतम तापमाम में बढ़ोतरी हुई है। श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में न्यनतम तापमान फिर एक बार घटकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS