Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शाम तक हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। कल की बारिश की वजह से एक बार फिर सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। जगह-जगह पानी भरने से यातायात बाधित रहा। कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया था। शाम 5 बजे तक सफदरजंग पर 23.2 मि.मी. लोधी रोड पर 24.9 मि.मी. और रिज क्षेत्र में 6.4 मि.मी. बारिश हुई।
दिल्ली की थोड़ी सी तेज बारिश में सड़कें नदियां बन जाती है। वहीं आज सुबह से आसमान में बादल छाये हुये है। कभी भी बारिश हो सकती है। मौसम अच्छा बना हुआ है। कल हुई बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों गर्मी और उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में हल्की के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है। कई स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम में हवा के नमी का स्तर 100 फीसद तक रहा है। मौसम विज्ञानिक ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। जो कि अगले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की आशंका जताई है। इस दौरान हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगी।
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून ट्रफ अब दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। आज से यह दिल्ली के आसपास आ जाएगा। मौसम में नमी के कारण शाम तक दिल्ली-एनसीआर में कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS