Mausam Ki Jankari: देश के इन राज्यों में हो सकती है मानसून की आखिरी झमाझम बारिश, IMD जारी किया रेड अलर्ट

Mausam Ki Jankari देशभर में मानसून की विदाई नजदीक है। ऐसे में कई राज्यों में मानसून (Monsoon) की आखिरी बारिश (Rain) कहर मचा सकती है। इसलिए मौसम विभाग (IMD) ने पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाके तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया है। इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी क्षेत्र के लिए रेड तो कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के इडुक्की जिले में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों को लेकर भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
दिल्ली में तापमान बढ़ने की आशंका
दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह आठ बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 116 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम कार्यालय ने बताया कि शहर में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राजस्थान में मौसम बदलने का अंदेशा
राजस्थान के मौसम में गर्मी की परिस्थितियां नजर आनी शुरू हो गई हैं। बीते 22-23 दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद मौसम में अब बदलाव देखा जा रहा है। 6 अक्टूबर से राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू होते ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बीते दिन की बात की जाए तो प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में मौसम के साफ रहने की बात कही गई है। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के हिस्सों से बुधवार को मानसून विदा लेेना शुरू कर चुका है।
बिहार और झारखंड में मौसम रहेगा शुष्क
बिहार के जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते है। ऐसे में नवरात्र की शुरुआत अच्छी कही जा सकती है। हालांकि समस्तीपुर जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह से ही धूप खिली। आसमान साफ है। हल्की हवा भी बह रही है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वानुमान की अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS