Mausam ki Jankari: दिल्ली में आज बारिश होने के आसार, उमस को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में लगातार उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से के चलते दिल्ली में बारिश (Delhi rain) नहीं हो रही थी। लेकिन सोमवार को दिल्ली में मौसम ने करवट ली। जिसके बाद से यहां मौसम सुहाना हो गया है और दिल्ली के लोगों को उसमस भरी गर्मी से रहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार राजधानी में मंगलवार को मौसम सुहावना रहा और शहर में दिन भर काले बादल छाए रहे।
इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे तक 1.4 मिमी और शाम को 9:30 से 5.30 बजे तक 0.2 मिमी बारिश (Rain) हुई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) August 30, 2022
इसके साथ ही अधिकतम तापमान (maximum temperature) 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी भी बढ़ेगी। वही गुरूवार को दिल्ली में धुप की लुका-छुपी देखने को मिलेगी।
क्योकि आसमान में कभी बादल छाएंगे तो कभी धुप निकलेगी इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। बता दें दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) की वापसी सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से करीब दो सप्ताह पहले है। वही इस साल अगस्त में करीब 80 फीसदी कम बारिश हुई है। आमतौर पर 247 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक लगभग 41 मिमी बारिश हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS