Mausam Ki Jankari: राजधानी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, कहीं सड़क धंसा तो कहीं घरों में घुसा पानी

Mausam Ki Jankari: राजधानी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, कहीं सड़क धंसा तो कहीं घरों में घुसा पानी
X
Mausam Ki Jankari: दिल्‍ली में स्थित वीआईपी अशोका रोड का तो एक हिस्‍सा बारिश से ही ढह गया। करीब छह-सात फुट का एक गड्ढा बन गया। ऐहतियातन पुलिस ने उधर से ट्रैफिक बंद कर दिया है। भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हुई दो दिन की बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के अधिकांश हिस्सों के अलावा आसपास के हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर जलजमाव हो गया। स्थानीय लोगों ने घरों में घुसते बारिश के पानी और पानी भरी हुई सड़कों पर फंसे हुए वाहनों की तस्वीरें और वीडियो साझा किये।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पुर्वानुमान जताया था। विभाग के अनुसार गुरुवार को बारिश की तीव्रता और वितरण में काफी कमी आने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता से भरी पुरवैया हवाओं और अरब सागर से दक्षिणपूर्वी हवाओं का मिलना जारी रह सकता है। मंगलवार को दिल्ली में अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में सफदरजंग मौसम केंद्र में 24.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को शहर में भारी बारिश से मची तबाही के कारण चार लोगों की मौत हो गई और करीब 10 घर बेह गये थे।

भारी बारिश सड़क धंसा, 6-7 फूट का बना गढ्ढा

दिल्‍ली में स्थित वीआईपी अशोका रोड का तो एक हिस्‍सा बारिश से ही ढह गया। करीब छह-सात फुट का एक गड्ढा बन गया। ऐहतियातन पुलिस ने उधर से ट्रैफिक बंद कर दिया है। भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में यातायात के लिए मार्गों में बदलाव के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया। पुलिस ने ट्वीट किया कि डब्ल्यूएचओ भवन के पास जलजमाव के कारण रिंग रोड से भैरो मार्ग के लिए परिवहन बंद है।

आश्रम जाने के लिए डीएनडी और बारापुला का उपयोग करें। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गिरधारी लाल मार्ग, गुरु रविदास मार्ग, मायापुरी फ्लाईओवर के नीचे, प्रह्लादपुर फ्लाईओवर के नीचे, धौलाकुआं से गुरुग्राम, नारायणा से लोहा मंडी तक, मेटल फॉर्जिंग से माया मंडी तक और महिपालपुर में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित है।

आगे कहा कि जलजमाव के कारण मिंटो ब्रिज क्षेत्र के पास यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। अनेक लोगों ने शहर में यातायात की स्थिति के बारे में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर सूचना दी।

Tags

Next Story