Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कई जगहों पर हल्की बारिश शुरू, मानसून अगले कुछ दिनों तक रहेगा मेहरबान

Mausam Ki Jankari दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। इस बीच, राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश (Delhi Rain) शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से बारिश से दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव (Water Logging) से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि बारिश से गर्मी से राहत मिली हुई है और तापमान (Delhi Temperature) में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दिनों में हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बौछार पड़ने का अनुमान जताया है। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दी है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। रविवार सुबह अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, दिल्ली में सोमवार को सुबह वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 था। जानकारी के बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS