Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा, पड़ेगी कपकपाने वाली ठंड

(Mausam Ki Jankari) राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाके में कोहरा छाये रहने से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। कुछ ऐसे ही तस्वीरें दिल्ली और एनसीआर से देखने को मिली। जहां कम विजिबिलिटी होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी(दृश्यता) काफी कम हो गई। pic.twitter.com/VVNlYU4k5z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2020
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है। हालांकि हवा की गति तेज होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह मध्यम श्रेणी में पहुंच गयी है।
हरियाणा: गुरुग्राम में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। तस्वीरें नेशनल हाईवे-8 से। pic.twitter.com/ZQIbSdsBBO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2020
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है क्योंकि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाओं के चलते रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को सूरज निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS