Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के महीने में गर्मी और उमस ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गर्मी से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कई सालों में सितंबर में ऐसा है जो इतनी तेज गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में आना-जाने वाले लोगों का बुरा हाल है। ज्यादा गर्मी से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं शाम के समय भी लोग पसीने से भीगे नजर आते है। लेकिन इन सब के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अच्छी खबर दी है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। वहीं आसमान में बादल छाये रहने का भी अनुमान है। फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में पूरे भारत में अच्छी बारिश हुई है लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश हुई है। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कई वर्षों में सितंबर के महीने में कल का दिन गर्म रहा। सुबह से लोग गर्मी और उमस से परेशान हो रहे थे। वहीं हवा में नमी का स्तर 47 से 86 फीसदी तक दर्ज किया गया।
स्काईमेट वेदर के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS