Mausam ki Jankari: बारिश से दिल्ली के लोगों को मिली चिपचिपी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में कल से हो रही लगातार बारिश से लोगो को भीषण गर्मी (scorching heat) से रहत मिली है। वही बारिश के चलते यहां मौसम सुहाना हो गया है। नोएडा में अभी भी बारिश जारी है इसके साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। बारिश के वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार रविवार को (यानी आज) दिल्ली में बदल छाए रहेंगे, और कई इलाको में तेज बारिश होगी। वही अगर तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 20 जुलाई तक धीरे-धीरे बारिश होती रहेगी। 21 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश शुरू हो जाएगी। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. इससे पहले शनिवार को राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक से करवट ली।
कई जगहों पर दोपहर करीब 12 बजे रात के समान अंधेरा छा गया। लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश सामान्य रही, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। नोएडा में अच्छी बारिश हुई। लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। वही ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, गुजरात और राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS