Mausam ki Jankari : दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने बारिश को लेकर जताई ये संभावना

Mausam ki Jankari : दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने बारिश को लेकर जताई ये संभावना
X
देश की राजधनी दिल्ली में भीषण गर्मी (Extreme heat) और लू (heat wave) का कहर जारी है। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने औपचारिक रूप से स्पष्ट कर दिया है कि दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी कोई राहत नहीं मिलेगी।

देश की राजधनी दिल्ली में भीषण गर्मी (Extreme heat) और लू (heat wave) का कहर जारी है। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने औपचारिक रूप से स्पष्ट कर दिया है कि दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी कोई राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली में आज तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अप्रैल के महीने में दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही मौसम विभाग (Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. ऑफ. जेनामनी ने कहा, "सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को तापमान 0.5 से एक डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।" कुछ जगहों पर यह 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज होने का अनुमान है। जेनामनी ने कहा कि 2 से 4 मई के बीच राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बदल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान (maximum temperature) 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रिकॉर्ड किया जा सकता है।

आईएमडी (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर लोगों को भीषण लू से आगाह किया है। बता दें मौसम विभाग (Meteorological Department) मौसम चेतावनी के लिए चार कलर अलर्ट जारी करता है। 'ग्रीन अलर्ट' (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), 'येलो अलर्ट' (स्थिति पर नजर रखें), 'ऑरेंज अलर्ट' (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और 'रेड अलर्ट' (इससे निपटने के लिए कदम उठाएं) हैं।

Tags

Next Story