Mausam ki Jankari: दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में झमाझम हुई बारिश

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली है। यहां तेज हवाओ और बादलों की गरजने के साथ झमाझम बारिश (drizzle rain) हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी (scorching heat) से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई इलाकों में दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए बस स्टैंड पर रुके नजर आए। तो कही जगहों पर पानी भर गया है।
जिससे वाहनों की लम्बी कतारे लग गई है। इसके ही राजधानी से सटे इलाकों में भी बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने शनिवार को (यानी आज) दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने की आशंका जताई थी। वही शुक्रवार को दिल्ली में IMD ने बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन बारिश नहीं हुई बल्कि अधिकतम तापमान (maximum temperature) सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
जिससे उमस भरी गर्मी से दिल्ली वासियों का हाल बेहाल हो गया था. वही महाराष्ट्र में इस मानसून सीजन (monsoon season) में बारिश के कारण अब तक हादसों में 102 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन मौतें पिछले 24 घंटों में हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को 1 जून से 14 जुलाई तक की रिपोर्ट जारी की। महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा, नासिक और नंदुरबार जिले में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं।
इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राज्य में भारी बारिश से अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 24 घंटों में बहुत तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS