Mausam Ki Jankari: दिल्ली में झमाझम बरसे बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत, IMD ने किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में रहने वाले लोगों शनिवार को उमस भरी गर्मी (summer) से बड़ी राहत मिली हैं। यहां आज सुबह अचानक मौसम सुहाना (Weather Pleasant) हो गया हैं और कई इलाकों में झमाझम बारिश (drizzle rain) हो रही हैं, जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रहता मिली हैं। वही बारिश (Rain) के चलते कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया हैं।
जिससे जाम स्थिति पैदा हो गई हैं। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक शनिवार और रविवार को दिन भर मध्यम गति की हवाओं के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान (maximum temperature) 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS