Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश से फिर बढ़ा ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान में और आएगी कमी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश से फिर बढ़ा ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान में और आएगी कमी
X
Mausam Ki Jankari: आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ जनवरी को शहर में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण विज़िबिलिटी कम होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में लगातार चार दिन बारिश के कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है। वहीं शीतलहर चलने के कारण दिल्ली के लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गये है। मौसम विभाग ने बताया था कि बारिश के बाद दिल्ली की ठंड में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल सकता है। जबकि आज सूरज सुबह से नहीं निकला है। जिसके कारण ठंडी और सितम ढायेगी। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।

कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई

इससे पहले, बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तकरीबन चार सप्ताह में सबसे ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की वजह से पालम में दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई, जबकि सफदरजंग में यह 500 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज, बारिश की संभावना

बादल छाए रहने की वजह से पिछले कुछ दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए रहने से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में से कुछ वापस धरती की ओर लौट जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन बारिश हुई है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ जनवरी को शहर में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मैदानी इलाके में बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाओं के आने से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Tags

Next Story