Mausam Ki Jankari: जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू, दिल्ली में फिलहाल बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू, दिल्ली में फिलहाल बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। चक्रवाती तूफान का नाम जवाद है। इसका असर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पर पड़ेगा। इन इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।

Mausam Ki Jankari देशभर के ज्यादातर राज्यों से मानसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है। जबकि कई राज्यों में बारिश (Rain) का दौर जारी है। वहीं, थोड़े दिनों में ही पूरे देश में ठंड दस्तक देने वाली है। कई हिस्सों में गुलाबी ठंड भी महसूस की जाने लगी है। इसी सिलसिले में घाटी से आज मनमोहक तस्वीरें सामने आई है। यहां सीजन की पहली बर्फबारी (Snowfall In Jammu Kashmir) शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के करनाह, जेड गली और माछिल में भारी बर्फबारी हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में अभी इसका असर देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार है। साथ ही साथ इन जगहों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। चक्रवाती तूफान का नाम जवाद है। इसका असर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पर पड़ेगा। इन इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।

12 अक्तूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बादल बरसने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, जवाद उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इस दौरान आसमान में काले बादल छाएं रहेंगे और तेज हवा चलने की संभावना बन रहेगी। 17 से 18 अक्तूबर तक इस तूफान का असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

दिल्ली में अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags

Next Story