Mausam Ki Jankari: पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली में शीतलहर का कहर, ठंड से बचने के लिए लोगों ने लिया अलाव का सहारा

Mausam Ki Jankari दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम देखी गई। वहीं कोहरे में लोगों की आवाजाही बरकरार रही। जबकि लोगों का सुबह-शाम घर से बाहर निकलना परेशानी का सबब बना हुआ है। दिल्ली में शीतलहर चल रही है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे है। फिर भी ठंड नहीं जा रही है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है जो सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी तक पारे में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
रविवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट
यह पिछले चार साल में जनवरी में सबसे ज्यादा है। पश्चिमी विक्षोभों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में आसमान पर लगातार बादल छाये हुए हैं जिस वजह से से तीन जनवरी से ही न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किये जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरू हो गई हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS