Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, रात तक हो सकती है भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह से तेज हवाओं ने राहत दी है। आज यानि गुरुवार को सुबह से दिल्ली-एनसीआर में मस्त हवा चल रही है। जिससे गर्मी का एहसास भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को तेज धूप निकलने के बाद भी 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हुई है। वहीं दिल्ली एनसीआर में रात तक बरसात होने की भी आशंका जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानिकों का मानना है कि फिलहाल दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज पूरे दिन बादल छाये रहेंगे। वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।
इससे पहले गुरुवार को सुबह उठते ही लोगों ने ठंडी हवा का आनंद लिया वहीं ऑफिस जाने वाले लोग भी पसीने से भीगे नजर नहीं आये। कई दिनों बाद दिल्ली के लोगों ने इतनी अच्छी हवा को महसूस किया है। वहीं मौसम के जानकार ने कहा कि आने वाले दिनों में हल्की बारिश होती रहेगी।
इससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस होगा। हालांकि तेज बारिश दिल्ली वाले को अगले सप्ताह से ही नसीब हो सकेगी। आपकाें ज्ञात हो तो बुधवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में दोपहर से शाम तक हल्की बारिश होती रही। कहीं सड़कों पर जलभराव हुआ तो कहीं यातायात बाधित रहा। इसी तरह का मौसम गुरुवार को भी रहना का अनुमान लगाया गया था। जो कि सही होता साबित हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS