Mausam Ki Jankari: दिल्ली में सुबह से चल रही है तेज हवाएं, कुछ घंटों में हो सकती है बारिश

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में सुबह से चल रही है तेज हवाएं, कुछ घंटों में हो सकती है बारिश
X
Mausam Ki Jankari: मौसम के वैज्ञानिकों ने कहा कि राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज हवा चल रही है। वहीं आसमान काले बादल छाये हुये है। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम सुहाना होने के साथ-साथ हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली ही है इसके साथ ही सुबह-सुबह अपने काम काज या आवाजाही करने वाले लोगों को काफी आराम मिल रहा है। दिल्ली लोग मौसम का मजा उठा रहे है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

साथ ही पूरे दिन मौसम के अनुकूल रहने से हवाओं के चलने की अनुमान है। मौसम के वैज्ञानिकों ने कहा कि राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं बीते दिन सुबह से तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया था। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहने के बावजूद भी बारिश नहीं हो सकी। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना है।

दिल्ली-एनसीआर में मानसून रेखा अब दूर जाने लगी है वहीं अरब सागर से चलने वाली हवा भी कम हो गई जिससे मौसम में नमी के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई थी। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज अच्छा बना रहेगा।

वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है। मानसून दिल्ली से होकर गुजर रहा है। वहीं कल से हल्की बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि, दो बाद दिल्ली में बारिश की अच्छी संभावना है। बात करे तापमान की तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Tags

Next Story