Mausam ki Jankari: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश को लेकर जानें मौसम विभाग का ताजा Update

Mausam ki Jankari: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश को लेकर जानें मौसम विभाग का ताजा Update
X
देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तो वही दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम बना हुआ है।

मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण में देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तो वही दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम बना हुआ है। जिसके चलते यहां उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बीच दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वही रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा।

अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वही मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शुक्रवार को कि शाम को बारिश होने अनुमान जताया था लेकिन बारिश नहीं हुई। वही आईएमडी (IMD) के मुताबिक इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

वहीं 29 और 30 अगस्त को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। हाल ही में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने जानकारी दी थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से करीब दो सप्ताह पहले है।

Tags

Next Story