Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 120 साल का रिकॉर्ड, IMD ने दी चेतावनी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 120 साल का रिकॉर्ड, IMD ने दी चेतावनी
X
Mausam Ki Jankari: दिल्ली में फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 120 वर्षों में इस महीने में दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में फरवरी में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री 2006 में रिकार्ड गया गया था।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी का कहर (Delhi Heat) बरपना शुरू हो गया है। दिल्लीवासियों को इस बार गर्मी की मार अधिक झेलनी पड़ेगी। क्योंकि अभी से ही सूरज ज्यादा तपाने लगा है। वहीं वातावरण में गर्म का एहसास बढ़ने लगा है। दिल्ली के तापमान (Delhi Temperature) में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे लोगों का पसीना निकला शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए दिल्लीवासियों को गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। वहीं दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, दिल्ली में फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 120 वर्षों में इस महीने में दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में फरवरी में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री 2006 में रिकार्ड गया गया था। विभाग के अनुसार रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आज यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने और सुबह के वक्त कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूरे दिन खराब रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान तंत्र (सफर) ने कहा अगले दो दिनों के दौरान एक्यूआई मध्यम से खराब के बीच रहने का अनुमान है।

Tags

Next Story