Mausam ki Jankari: दिल्ली में बारिश से हुआ मौसम सुहाना, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए किया अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में लगातार दो दिन मौसम अच्छा बना रहा। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। वही शनिवार की सुबह (यानी आज) दिल्ली के कुछ जगहों पर हल्की बारिश (rain) हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया है।
वही भारतीय मौसम विभाग (india meteorological department) के अनुसार शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
IMD के मुताबिक 23 से 26 जुलाई के बीच दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन दिनों दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं अगर तापमान की बात करें तो 23 से 26 जुलाई के बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 26-27 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 33 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत में मॉनसून गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग (meteorological department) के आकड़ों अनुसार दिल्ली में जून से लेकर अब तक 165.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई में सामान्य बारिश 126.9 मिलीमीटर है।
वही अगर राजधानी से सटे इलाके गुरुग्राम में 23 से 25 जुलाई तक बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। तो हो दूसरी ओर गाजियाबाद की बात करें तो 23 से 26 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। इन दिनों गाजियाबाद में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 32 से 34 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS