Mausam Ki Jankari: दिल्ली में छाये घने कोहरे से यातायात व्यवस्था चौपट, कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया घरों में कैद

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में छाये घने कोहरे से यातायात व्यवस्था चौपट, कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया घरों में कैद
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया आज सामान्य दिनों से थोड़ा ज़्यादा कोहरा है जिसकी वजह से विज़िबिलिटी कम है।

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्योंकि पहाड़ों की बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी से लोगों का ठिठुरना जारी है। दिल्ली में शिमला और मनाली से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। इस जबरदस्त ठंड में लोग आग जलाकर खुदको बचा रहे है। वहीं दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से विज़िबिलिटी कम रही। दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा दिखा। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

उधर, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया आज सामान्य दिनों से थोड़ा ज़्यादा कोहरा है जिसकी वजह से विज़िबिलिटी कम है। इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और गिरने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में लगातार बादल छाए रहे थे और दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। आईएमडी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।

अधिकारी ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि तापमान अभी और गिरेगा। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।

Tags

Next Story