Mausam ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन इलाकों को किया अलर्ट

Mausam ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन इलाकों को किया अलर्ट
X
देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में इस बार मई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (scorching heat) पड़ी है। इस महीने में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के ताज जा पहुंचा था। जिससे दिल्लीवासियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। वही अब बीते दिनों मौसम खराब होने के बाद एक बार फिर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों का मौसम बदल रहा है।

जिसके कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ताजा जानकारी के मुताबिक जहां एक तरफ उत्तर, पश्चिम और दक्षिणी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पूर्वी दिल्ली से सटे इलाके गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया है। इसका मतलब हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी घंटे के हिसाब से हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) केरल पहुंच गया है।

ऐसे में अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के बाकी हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं। वही आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक मई में औसत अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। मई 2018 के बाद यह सबसे अधिक था। तब तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर महीने के दूसरे पखवाड़े में बारिश नहीं हुई होती तो भीषण गर्मी का कहर यूं ही जारी रहता। दिल्ली में 15 मई के बाद से कोई लू नहीं चली है। 15 मई साल का अब तक का सबसे गर्म दिन भी रहा। सफदरजंग में इस दिन अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में पारा भी 49 डिग्री के पार चला गया था।

Tags

Next Story