Mausam ki Jankari : दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 19 साल का रिकार्ड, IMD का जानें ताजा अपडेट

उत्तर-पश्चिम भारत (Northwest India) में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Active Western Disturbance) के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। दिन भर बादल छाए रहने और कोहरे के कारण अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस (°C) गिरकर 14.4 पर आ गया। इसके चलते गुरुवार को पिछले 19 साल में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है।
इससे पहले 1 फरवरी 2003 को अधिकतम पारा गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। जबकि 1951 के बाद 71 साल में चौथा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
आईएमडी (IMD) के मुताबिक इस पूरे महीने लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकती है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। दरअसल, शीत लहर का एक कारण प्रशांत महासागर की ठंडी हवाएं भी माना जा रहा है। प्रशांत महासागर (Pacific Ocea) की ठंडी हवाएँ ऑस्ट्रेलिया से हिंद महासागर (Indian Ocean) के रास्ते भारत के मौसम को प्रभावित कर रही हैं।
ये सर्द हवाएं पश्चिमी विक्षोभ और ओलावृष्टि (Hail) का कारण भी बन रही हैं। यूपी के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई इलाकों में गुरुवार सुबह की शुरुआत पानी और तेज हवाओं के साथ बदली। वहीं लखनऊ, कानपुर, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में बारिश से ठंड बढ़ गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS