Mausam ki Jankari: उत्तर भारत समेत दिल्ली में गर्मी कहर जारी, IMD ने इन राज्यों में बारिश होने की जताई संभावना

Mausam ki Jankari: उत्तर भारत समेत दिल्ली में गर्मी कहर जारी, IMD ने इन राज्यों में बारिश होने की जताई संभावना
X
उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से भीषण गर्मी (Extreme heat) और लू (heat wave) का कहर देखने को मिल रहा हैं। जिसके वजह से लोगों को मुसीबतें का सामना करना पड़ रहा हैं।

उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से भीषण गर्मी (Extreme heat) और लू (heat wave) का कहर देखने को मिल रहा हैं। जिसके वजह से लोगों को मुसीबतें का सामना करना पड़ रहा हैं। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बानी रह सकती है।

हालांकि पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती हैं। वही मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। IMD के मुताबिक दिल्ली में आज और कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा अगर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी।

वही बिहार के पटना में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है।

सिक्किम, देश के पूर्वोत्तर भाग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (moderate rain) हो सकती है।

Tags

Next Story