Mausam ki Jankari : दिल्ली में अपने चरम पर पहुंचा लू का प्रकोप, कई इलाको में 46 के पार दर्ज किया गया तापमान

उत्तर भारत (North India) में लू (heatwave) और भीषण गर्मी (scorching heat) का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हैं। इसी बीच दिल्ली के मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा है कि रविवार को गर्म और शुष्क पश्चिमी हवा से प्रभावित दिल्ली में लू अपने चरम पर रही और कई इलाकों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही इससे पहले शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 46.9 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा 46.4 डिग्री सेल्सियस, जफरपुर 45.8 डिग्री सेल्सियस और रिज और आयानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं भीषण गर्मी के चलते मंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि नजफगढ़ में 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आईएमडी (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में लू की स्थिति बनी हुई है। तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो सामान्य तापमान से अधिक है।
वही अगर दक्षिण भारत की बात करें तो केरल में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश (rain) का अलर्ट जारी किया है। दो जिलों में रेड अलर्ट और 6 में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
बारिश के कारण पोर्ट सिटी कोच्चि में कई स्थानों पर पानी भर गया हैं। और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं सरकार ने चेतावनी जारी कर कहा है कि लोग पहाड़ी इलाकों में जाने से बचें। सरकार ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को भी अलर्ट पर रखा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS