Mausam ki Jankari : उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी, जानिए कब पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत

Mausam ki Jankari : उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी, जानिए कब पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत
X
पिछले कुछ दिनों से देश के उत्तर पश्चिमी (northwest) और मध्य भारत (Central India) के राज्यों में भीषण गर्मी (scorching heat) और लू (heat wave) का प्रकोप जारी है। लोगों का कहना है कि दोपहर के समय ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है।

पिछले कुछ दिनों से देश के उत्तर पश्चिमी (northwest) और मध्य भारत (Central India) के राज्यों में भीषण गर्मी (scorching heat) और लू (heat wave) का प्रकोप जारी है। लोगों का कहना है कि दोपहर के समय ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से बाहर निकलने पर मुंह झुलस सा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक सोमवार को भी (यानी आज) ऐसा ही हाल बना रहेगा।

इसी कड़ी में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, झारखंड, छत्तीसगढ़ में गर्मी का दौर जारी रहेगा। इन राज्यों में पारा सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है।

इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। दूसरी ओर, विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक कम दबाव की रेखा मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की संभावना है।

इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) के विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक कम दबाव की रेखा बन गई है। इसके कारण, पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, आंतरिक तमिलनाडु और सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Tags

Next Story