Mausam ki Jankari: दिल्ली में गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा

दिल्ली में एक बार फिर से दिल्ली हीट वेव का कहर देखने को मिल रहा है। गर्मी ने लोगों को का हाल बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि आज दिन में कई जगहों पर लू (heat wave) का प्रकोप जारी रहेगा। इसके मद्देनजर हुए येलो अलर्ट ( Yellow Alert) भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वही इससे पहले राजधानी में शनिवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मंगेशपुर राजधानी का सबसे गर्म स्थान रहा और अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला (Base Station Safdarjung Observatory) ने अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस था। जबकि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया है। वही अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है। वही उत्तर भारत के कुछ इलाकों में जहां लू का प्रकोप है वहीं पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी बिहार और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS