Mausam ki Jankari: दिल्ली समते इन राज्यों के लोगों को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, बारिश को लेकर IMD ने कही ये बड़ी बात

देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं, तो वही उत्तर भारत (North India) के राज्यों में भीषण गर्मी (scorching heat) थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसकेकारन यहां के लोग झमाझम बारिश (drizzling rain) का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आज बारिश होने की आशंका जताई है।
इससे पहले मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शुक्रवार को बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन बारिश नहीं हुई बल्कि अधिकतम तापमान (maximum temperature) सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, आज यानी 16 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा में बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान दिन में बादल छाए रहेंगे और राजधानी में तेज बारिश हो =सकती है। वही महाराष्ट्र में इस मानसून सीजन (monsoon season) में बारिश के कारण अब तक हादसों में 102 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से तीन मौतें पिछले 24 घंटों में हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को 1 जून से 14 जुलाई तक की रिपोर्ट जारी की। महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा, नासिक और नंदुरबार जिले में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं। इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राज्य में भारी बारिश से अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 24 घंटों में बहुत तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS