Mausam ki Jankari: दिल्ली में बारिश को लेकर क्यों असमंजस में है मौसम विभाग, जानें अब कब बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश (Rain) हो रही है। तो वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप लगातार जारी है। जिसके कारण लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है।
लेकिन कही न कही लगता है, की IMD अपने दावपेच में फ़ैल होता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दैनिक पूर्वानुमान में बारिश को एक दिन आगे बढ़ा दिया जाता है। जिससे लोगों को उम्मीद होती है और फिर टूट जाती है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पहले 3 और 4 जुलाई से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद 4 जुलाई को 6 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।
इसके बाद 5 जुलाई को और 6 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया था। लेकिन अब 12 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ( Meteorological Department) के अधिकारियों के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ के और आगे बढ़ने की संभावना है। यह विभिन्न मॉडलों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। लेकिन चूंकि राजधानी एक छोटी सी जगह है, इसलिए मानसून के दौरान अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
वही गुरूवार को (यानी आज) दिल्ली में दिनभर आसमान में बदल छाए रहेंगे। वही कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 29.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। हवा में आद्र्रता का स्तर 52 से 83 फीसदी दर्ज किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS