Mausam ki Jankari : उत्तर भारत में गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने कहा अगर बारिश नहीं हुई तो...

Mausam ki Jankari : उत्तर भारत में गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने कहा अगर बारिश नहीं हुई तो...
X
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी के मद्देनजर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली-एनसीआर का तापमान अगले दो-तीन दिनों में कभी भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी के मद्देनजर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली-एनसीआर का तापमान अगले दो-तीन दिनों में कभी भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगर 24 और 27 मार्च तक पहाड़ों पर बारिश नहीं हुई तो गर्मी औसत से ज्यादा बढ़ सकती है।

अभी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अगर बारिश नहीं हुई तो यह अचानक 40 डिग्री के पार जा सकती है। वही दिल्ली में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) की बात करें तो आज यह 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है, जबकि दिन में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वही पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो यहां आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश नहीं होगी।

तापमान में भी ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं होगी। देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वही हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

तो वही लेह में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 1.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 14 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। आज यहां बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी। वही मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Tags

Next Story