Mausam ki Jankari : मार्च में ही लोगों का हाल हुआ बेहाल, इन राज्यों में अगले 7 दिनों में और बढ़ेगा पारा

देश के कई राज्यों में गर्मी के मौसम ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने देश के कई राज्यों में लू चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए राजस्थान (Rajasthan), पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, गुजरात के कुछ हिस्सों, तेलंगाना में हिट वेव (Hit Wave) की भविष्यवाणी की है।
तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी उमस बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल है। हर साल मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू हो रही गर्मी ने इस साल मार्च के दूसरे हफ्ते से ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग मुताबिक मार्च के महीने में गर्मी लगातार बढ़ेगी। ऐसे में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी ने कहर जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 6 से 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यहां अगले 7 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। आप को जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में 2013 के बाद तीसरी बार मार्च के पहले 15 दिनों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी और एनसीआर के कुछ इलाकों में करीब 7 दिन बाद गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS