Mausam ki Jankari: दिल्ली में पारा पंहुचा 49 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर की ये भविष्यवाणी

Mausam ki Jankari: दिल्ली में पारा पंहुचा 49 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर की ये भविष्यवाणी
X
उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में कुछ दिन तक लोगो को लू (heat wave) और भीषण गर्मी (scorching heat) से राहत मिलती दिख रही है। पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मानसून गतिविधि को प्रेरित करेगा, जिससे सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में कुछ दिन तक लोगो को लू (heat wave) और भीषण गर्मी (scorching heat) से राहत मिलती दिख रही है। पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मानसून गतिविधि को प्रेरित करेगा, जिससे सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इसी कड़ी में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है यहां बादल छाए हुए हैं।

जिससे मौसम सुहावना (pleasant weather) हो गया है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रविवार को भीषण लू के साथ दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

जबकि दक्षिण-पश्चिम में नजफगढ़ में यह 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही आज दिल्ली में IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 28 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आंधी-तूफान (thunderstorm) चलने की भी संभावना है। वही बुधवार और गुरूवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 29 और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 42 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल में न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 44 डिग्री हो सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।

Tags

Next Story