Mausam ki Jankari : उत्तर भारत के राज्यों में और बढ़ेगा पारा, IMD ने लू को लेकर किया अलर्ट जारी

होली (Holi) का त्योहार नजदीक आने के साथ ही उत्तर भारत में भीषण गर्मी (scorching heat) पड़नी शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके अलावा आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके साथ ही दिनभर तेज हवाएं चलने की आशंका है। वही जम्मू में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
साथ ही आसमान पूरे दिन साफ रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने आज लेह में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आसमान में बदल छाए रहने का भी अनुमान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में गर्मी जोर पकड़ रही है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वही चण्डीगढ़ की बात करे तो यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता। इसके अलावा पिंक सिटी कही जानें वाले जयपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दोपहर बाद आसमान में तेज धूप खिलेगी। इसके साथ ही अहमदाबाद (Ahmedabad) में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लू चलने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया, जबकि आज यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS