mausam ki jankari : झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से लोगों को मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को आज थोड़ी से राहत मिली है। यहां हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना (weather pleasant) हो गया है। शाम करीब 5 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं झमाझम बारिश (drizzling rain) हुई है। वही कुछ इलाकों ओले गिरने की भी खबर है.
इसी बीच राजधानी से सटे नोएडा के कुछ जगहों पर बारिश की हल्की बौछारें देखी गईं। बारिश की दस्तक से दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलीं लेकिन शाम होते ही मौसम अचानक बदल गया। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
जिसको लेकर मौसम विभाग (meteorological department) ने 22, 23, 24 मई तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभवना जताते हुए यलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। इस दौरान तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। बता दें मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाओं की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी।
शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (meteorological department) ने भी तीन से चार दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
Tags
- Delhi and NCR
- weather pleasant
- drizzling rain
- meteorological department
- yellow alert
- mausam ki jankari
- mausam ki jankari delhi
- delhi weather news
- delhi weather news today
- delhi weather forecast
- delhi weather alert
- delhi weather report
- Weather in delhi
- heat waves
- delhi heat waves
- heat waves in delhi
- Rain and Mild Storm
- delhi rains
- delhi rains alert
- rains alert in delhi
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS