Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत इन राज्यों का बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

उत्तर भारत (North India) के अलग-अलग राज्यों में एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में आज बूंदाबांदी हो सकती है इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई है।
वही मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पहले से ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बेहद कमजोर है, जिससे हल्की बारिश (rain) होगी। वही राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 12 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान ( maximum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
जिसके कारण आज और कल तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम बदलेगा। वही राजस्थान में बीते दिन हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 5 व 6 मार्च को एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तेज धूप पड़ेगी। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने मार्च महीने में लू चलने की भी संभावना जताई है।
आज प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तेज धूप रहेगी। भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
आसमान पूरी तरह साफ रहने वाला है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करे तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS