Mausam Ki Jankari : दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, जानिए IMD की ताजा अपडेट

देश की राजधानी में इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को दिल्ली में मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य (Minimum temperature normal) से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 89 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग (meteorological department) ने आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की भविष्यवाणी (forecast) की है। इसके अलावा 17 फरवरी को बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वही शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके साथ ही रविवार को (यानी आज) शहर में हवा की गुणवत्ता (air quality) 'खराब' श्रेणी ('poor' category) में दर्ज की गई। सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (air quality index) 244 रहा। वही एक्यूआई (aqi) दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 258, गुरुग्राम में 216, गाजियाबाद में 238 और नोएडा में 218 यानी 'खराब' श्रेणी (poor' category) में रहा।
उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' माना जाता है। और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS